टीपी कॉलेज के बीएड में एससी कोटे में सामान्य श्रेणी की छात्रा का हुए नामांकन मामले में सोमवार को कुलपति कड़ी कार्रवाई करेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में कईयों पर गाज गिर सकती है। कुलपति के द्वारा सख्त कार्रवाई की बात कहे जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कुलपति ने इस मामले में दोषी पर हर हालत में कार्रवाई की बात कही है। माना जा रहा है कि सोमवार को नामांकन प्रकरण में हुई धांधली में कुलपति द्वारा टीपी कॉलेज प्रशासन एवं बीएड संकाय के अधिकारियों के अलावे विश्वविद्यालय के पदाधिकारी पर कार्रवाई कर सकते है। जांच की जद में प्रोवीसी डॉ फारूक अली से लेकर टीपी कॉलेज के प्राचार्य एवं बीएड संकाय के पदाधिकारी तक है। प्रोवीसी जहां नामांकन को लेकर टीपी कॉलेज के प्राचार्य को लिखे पत्र को लेकर जांच की जद में है। वही बिना जांच किये बिना नामांकन लेने एवं विभागाध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से नामांकन होने की जानकारी दिए जाने के वावजूद कार्रवाई नही किये जाने को लेकर प्राचार्य भी जांच के घेरे में है। इसके अलावे बीएड संकाय के कई अधिकारी भी जांच की जद में शामिल है। अब सोमवार को यह देखा जाना है कि कुलपति द्वारा इस म...