विवि पीजी शिक्षक अपने जन्मदिन पर लगाते हैं पौधा

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण बन रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय। विवि के पीजी विभाग के छात्र, शिक्षक व विवि पदाधिकारी अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने की परंपरा बना लिए हैं। इसी कड़ी में रविवार को पीजी भौतिकी विभाग के शिक्षक सह केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार का जन्मदिन पर विवि के नए कैंपस में छात्र, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर डॉ. अशोक ने अपने पूरे परिवार के साथ विवि न्यू कैंपस स्थित साइंस ब्लॉक में तीन फलदार पौधे लगाए। मौके पर बीएनमुस्टा के महासचिव डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने दिसंबर 2017 से पर्यावरण संरक्षण का मुहिम चलाया है तथा इन चार महीनों में लगभग 500-600 पौधा लगा चुके हैं। इस मौके पर डॉ. विमल सागर, डॉ. शैलेंद्र पाठक, डॉ. शंकर मिश्रा, विवि के पीआरओ डॉ. सुधांशू शेखर, डॉ. एस सिंह काश्यप, मु. अब्दुल सत्तार, दिलीप, रंजीत, शंकर, संतोष, गोविन्द, अनिल, सौरव, मनोहर, संतोष, अजय, भवेश, मिथलेश, विवेकानंद, संतोष, शौरभ, राम नरेश भारती, केशव, रूदल, बौकू, उजाला, प्रवेश, श्वेव समेत दर्जनों छात्र, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बन सकता है नया गठबंधन