पेंशनभोगी समाज का एक दिवसीय धरना 28 को


बीएन मंडल विवि के पेंशन भोगी शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपने मांगों के समर्थन में 28 मार्च को विवि मुख्यालय में एक दिवसीय महाधरना देंगे। इस संबंध में पेंशनभोगियों के एक शिष्टमंडल ने विवि प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। पेंशनभोगी शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के सदस्य सह पूर्व सिनेटर हीरा कुमार सिंह ने बताया है कि पूर्व में पेंशनभोगी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कई बार विवि प्रशासन से मिलकर वेतन विसंगति, पेंशन निर्धारण, सामुहिक बीमा सहित कई अन्य समस्याओं के निष्पादन को लेकर कुलसचिव से मुलाकात किया। कुलसचिव ने 17 मार्च तक सभी मामले का निष्पादन की बात कही थी। लेकिन समय बीत जाने के बावजूद आजतक विवि प्रशासन की ओर से इस मामले का निष्पादन नहीं हो पाया है। पेंशनभोगी कर्मचारियों ने कहा कि विवि प्रशासन के इस रवैया से वे लोग काफी आक्रोशित एवं क्षुब्ध हैं। इसको लेकर 28 मार्च को महाधरना का आयोजन किया गया है। शिष्टमंडल में महासंघ के संयोजक श्रीमंत यादव, पूर्व सिनेटर हीरा कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, हीरालाल यादव, अमरेंद्र यादव, नंदकिशोर राम, शैलेंद खां, उत्तम लाल यादव, दिलीप साह आदि शामिल थे।
------------------

Comments

Popular posts from this blog

विवि पीजी शिक्षक अपने जन्मदिन पर लगाते हैं पौधा

बन सकता है नया गठबंधन