डॉ. फजल बने बीएनएमयू के खेल सचिव


भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी वनस्पति विज्ञान के वरीय प्राध्यापक डॉ. अबुल फजल को विवि का नया क्रीड़ सचिव बनाया गया है। विवि की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक डॉ. फजल को अपने मूल शिक्षण दायित्व के अलावा क्रीड़ा परिषद के सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ. मनोरंजन प्रसाद ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने पद से मुक्त होने का आवेदन कुलपति को दिया था। डॉ. फजल को क्रीड़ा सचिव बनाए जाने पर बीएन मुस्टा के महासचिव डॉ. नरेश कुमार, डॉ. कैलाश प्रसाद, डॉ. मोहित घोष, डॉ. एमआई रहमान आदि ने बधाई दी।


Comments

Popular posts from this blog

विवि पीजी शिक्षक अपने जन्मदिन पर लगाते हैं पौधा

बन सकता है नया गठबंधन