रामनवमी जुलूस में शामिल हुए शहर के लोग
शहर के लक्ष्मीपुर मुहल्ला स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में नगर रामनवमी समिति की बैठक विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री बौआ के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक संजय सागर एवं नगर रामनवमी समिति के सदस्य राहुल यादव ने कहा कि 26 मार्च 2018 को मधेपुरा में नगर रामनवमी समिति के द्वारा भव्य तरीके से शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कहा कि हर साल के तरह इस बार भी शोभा यात्रा खेदन बाबा चौक से शुरू होकर आजाद नगर बड़ी बजरंग बली, भिरखी मुहल्ला से पुनः मुख्य मार्ग होते से कॉलेज चौक, राईस मिल होते हुए पुनः खेदन बाबा चौक पर समापन किया जाएगा। बताया गया कि शोभा यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर है। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए रामनवमी समिति के सदस्य अंकेश गोप, जटाशंकर कुमार, मनीष कुमार, छोटू यादव ने कहा कि इस बार शोभा यात्रा भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए पूरे शहर में श्रीराम लिखा ध्वज लगाया जाएगा, साथ ही आदिवासियों के ढ़ोल-नगाड़े के साथ-साथ घोड़ा, हाथी, बैंड बाजा, साउंड, रामजानकी रथ, भजन मंडली और बड़ी संख्या में बजरंग बली के मुखोटा में श्रद्धालु की टोली भी रहेंगें। इस अवसर पर बैठक में रवि यादव, सुभाष कुमार, रिपू कुमार, मंगल कुमार, विक्की विनायक, रणवीर यादव, दिलीप सिंह, अरविंद अकेला, विजय साह, मंटू कुमार, दीपक यादव, सिकंदर साह,आलोक कुमार, अतुल कुमार, घोलटू, सुमन कुमार, शिव कुमार, अमरदीप राय, रविशंकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment