सबकी निगाहें विवि अध्यक्ष पद पर

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का प्रथम चरण दो कॉलेजों को छोड़ कर अन्य सभी कॉलेजों में पूरा हो चुका है। कॉलेज व पीजी विभागों में चुनाव व परिणाम आ जाने के बाद अब छात्र संगठन विवि प्रतिनिधि को अपने पक्ष में करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद अभाविप जहां 66 सीटों पर विवि प्रतिनिधि को जीतने की बात कह रही हैं। वहीं जन अधिकार छात्र परिषद 62 सीटों पर विवि प्रतिनिधि का चुनाव जीतने की बात कह रही है। इस तरह अभाविप सबसे अधिक सीट जीतकर फिलहाल ताे ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। वहीं जेएसीपी भी चुने गए काउंसिल मेंबरों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए है। इस तरह विवि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद की जा सकती है। 17 मार्च को दो कॉलेजों फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज व डीएस कॉलेज कटिहार में चुनाव होना है। इसके बाद विवि छात्र अध्यक्ष के लिए चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

विवि पीजी शिक्षक अपने जन्मदिन पर लगाते हैं पौधा

बन सकता है नया गठबंधन