छात्र संगठनों ने विवि में किया हंगामा


भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विभिन्न छात्र संठगनों ने कुलसचिव डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों में एनएसयूआई, एआईएसएफ,छात्र राजद,बीभीएम एवं एसएफआई के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने विवि के कुलसचिव डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव पर फर्जी तरीके बहाल होने का आरोप लगाया। विवि पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कुलपति कार्यालय के समीप जमकर नोरबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र राजद से टीपी कॉलेज काउंसिल मेंबर सोनू यादव ने कहा कि वर्तमान कुलसचिव डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव सामान्य कोटि से आते हैं, जबकि वे बीसी वन कोटि से प्रोफेसर पद पर बहाल हुए। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बर्खास्त करने की मांग की।

---------------------बना रहा अफरा-तफरी का माहौल : कुलपति कक्ष के समीप प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कुलपति के कार्यालय पहुंचने के बाद और उग्र हो गए और कुलपति कक्ष में तैनात सुरक्षा गार्ड से छात्र संगठन के कार्यकर्ता भीड़ गए। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख विवि प्रशासन ने थाना को फोन कर पुलिसकर्मी को बुला लिया। बाद में कुलपति के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद कुलपति ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। कुलपति ने छात्रों के द्वारा लगाए गए आरोप को गंभीरता से सुनते हुए कुलसचिव पर लगाए गए आरोप का साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कुलपति डॉ. राय ने हाईकोर्ट द्वारा कुलसचिव के नाम व उनके कोटि के संशोधन की कॉपी दिखाते हुए कहा कि वर्ष 2010 में हाईकोर्ट द्वारा डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव के नाम में सुधार किया था। जिसका कॉपी विवि के पास उपलब्ध है। उन्होंने शिष्टमंडल से कहा कि अगर उनलोगों के पास इस संबंध में कोई साक्ष्य हो तो वे विवि को साक्ष्य उपलब्ध कराएं। जिसके आधार पर कार्रवाई के लिए राजभवन को लिखा जाएगा। कुलपति से स्पष्ट किया कि न्यायसंगत ही कोई कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष मु. वसीमुद्दीन, छात्र राजद से संजीव कुमार, विकास यादव, मणिकांत यादव, मुन्ना, दिव्यांशु, फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के संदीप यादव, हिमांशु, गौरव, अनिल, संजय, रणवीर यादव, ललटू यादव, मु. मुसफिक आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

विवि पीजी शिक्षक अपने जन्मदिन पर लगाते हैं पौधा

बन सकता है नया गठबंधन