राेजगारपरक शिक्षा पर रहेगा जोर


BNMU VC A.K.Roy with Purnia University VC Rajesh Singh
पूर्णिया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने गुरुवार को बीएनएमयू के कुलपति डॉ. एके राय से बीएनएमयू के कुलपति कक्ष में मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक चले बातचीत में दोनों कुलपतियों ने नए अस्तित्व में आए पूर्णिया विवि के बेहतरी सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत किया। बीएनएमयू के कुलपति डॉ. एके राय ने आश्वस्त किया कि पूर्णिया विवि को हर संभव सहयोग बीएनएमयू से मिलता रहेगा। पहले बीएनएमयू का क्षेत्र सात जिलों में था, जिसके कारण कई कार्यों में समय अधिक लग जाता था। कुलपति ने कहा कि अब विवि का दायरा कम हाे गया है। इसके कारण अब कार्य अधिक सरलता से हो पाएगा। वहीं पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि पूर्णिया विवि में नए तकनीक से नामांकन सहित अन्य कार्य किया जाएगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि अभी पूर्णिया विवि नया है। वहां पर इंफ्रांस्टचर नहीं है, इसको को बढ़ाया जाएगा। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए नए तकनीकों का सहारा लिया जाएगा। सत्र को नियमित चलाने के लिए शुरू से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में लगभग साढ़े 800 विश्वविद्यालय हैं, उनमें से अधिकांश विश्वविद्यालयों में औसतन बीस से पच्चीस कोर्सो की ही पढ़ाई होती है। इनमें अधिकांश विश्वविद्यालयों में छात्र सामान्य कोर्स बीए, एमए, बीएससी आदि की ही पढ़ाई करते हैं। वहीं विदेशों में बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में एक ही कैंपस में हजारों कोर्सों की बढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक ग्रेजुएट काेर्स नहीं करके जॉब प्रदान करने वाले कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिससे छात्रों अधिक लाभ मिलेगा। कुलपति ने कहा कि छात्रों को विभिन्न तरह के कोर्सो का विकल्प रहेगा तो वे बेहतर करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

विवि पीजी शिक्षक अपने जन्मदिन पर लगाते हैं पौधा

बन सकता है नया गठबंधन